Wave City: धरना प्रदर्शन खत्म हुआ, वेव सिटी के निवासियों के चेहरे खिले ;लंबे समय से चले रहे आ रहे धरने का समाप्त करने में अदालत और स्थानीय प्रशासन की बड़ी भूमिका रही है।

गाजियाबाद। देश के सबसे बड़ी हाईटेक सिटी बनने जा रही वेव सिटी के बाहर चल रहे धरना—प्रदर्शन खत्म होने से स्थानीय निवासियों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से चले रहे आ रहे धरने का समाप्त करने में अदालत और स्थानीय प्रशासन की बड़ी भूमिका रही है। 

Wave City: धरना प्रदर्शन खत्म हुआ, वेव सिटी के निवासियों के चेहरे खिले ;लंबे समय से चले रहे आ रहे धरने का समाप्त करने में अदालत और स्थानीय प्रशासन की बड़ी भूमिका रही है।


प्रदर्शन के कारण जहां वेव सिटी के विकास कार्यों में बाधा पहुंच रही थी वहीं स्थानीय निवासियों को भी ढेरो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कामकाजी महिलाओं और पुरुषों को लगातार प्रदर्शन के कारण दिक्कतें आ रही थी। बीते दिनों जब प्रदर्शन खत्म हुआ तो स्थानीय लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। लोगों का कहना था कि प्रदर्शन के कारण उनको डर लगा रहता था कि कहीं उनके साथ अनहोनी न हो जाए। क्योंकि कई बार धरना—प्रदर्शन के दौरान अराजक तत्व भी उसमें शामिल हो जाते हैं जिससे डर की स्थिति बनी रहती है। वहीं वेव सिटी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है कि प्रदर्शन खत्म होने से उनके आवाजाही में अब कोई दिक्कत नहीं आ रही है। 


गौरतलब है कि अपर सिविल जज नमितेश गुप्ता द्वारा 14 जुलाई 2025 को दिए आदेश में कवि नगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था कि 22 मार्च 2017 के निर्णय का अनुपालन कराया जाए। उक्त आदेश के अनुसार वेव सिटी के विकास कार्य में बाधा पहुंचाने, यहां आने—जाने वाले कर्मचारियों के साथ किसी तरह की मारपीट न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रदर्शनकारी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए लगातार धरना—प्रदर्शन कर विकास कार्य में बाधा पहुंचाने का काम करते रहे हैं। इसके लिए अदालत ने कविनगर थानाध्यक्ष को 31 जुलाई 2025 तक का समय दिया था कि वे प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करके धरना को खत्म कराए। लेकिन इसके बाद भी जब प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस को प्रदर्शनकारियों को जबरन धरना स्थल से हटा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.