Ambulance gifted : नोएडा लोकमंच को दवा बैंक सेवाओं के विस्तार के लिए अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एंबुलेंस भेंट किया गया

नोएडा में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नोएडा लोकमंच (NGO) को दवा बैंक की सेवाओं के विस्तार हेतु एक नई एंबुलेंस भेंट की। ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई यह एंबुलेंस आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Ambulance gifted to Noida Lokmanch by Avikrishna Charitable Trust to expand medicine bank services
एंबुलेंस भेंट


कार्यक्रम का शुभारंभ एक छोटी पूजा के साथ किया गया। इसके बाद औपचारिक रूप से एंबुलेंस हैंडओवर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहयोग और सेवा की इस नई पहल का स्वागत किया। एंबुलेंस प्रदान करने वाले ट्रस्ट के प्रतिष्ठित ट्रस्टीगण में से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए —  दिनीश कोछर,  दीपक भूषण कोछर,  उमेश कोछर, वीरेंद्र मोहन भाटिया एवं श्री अनिल चोपड़ा, तथा उनकी फैमिली। इन सभी ट्रस्ट सदस्यों ने सामाजिक सेवा और जनसहयोग की दिशा में यह महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नोएडा लोकमंच की ओर से उपस्थित पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों में महासचिव  महेश सक्सेना, लीका  सक्सेना, श्रीमती बंसल, आर्यन श्रीवास्तव, सुभाष सिंघल, मुकुल वाजपेय,  विनोद शर्मा, वीरेंद्र मालिक, अशोक तिवारी,  एस.एन. मिश्रा,  इंदिरा चौधरी,  राजेश्वरी त्यागराजन, अरुण कुमार ठाकुर, अराम फिरदौस , लुबना, गौरव दुबे तथा नोएडा लोकमंच के कई अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

सभी उपस्थित गणों ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एंबुलेंस दवा बैंक के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों को तेज़ और बेहतर सहायता पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

नोएडा लोकमंच की ओर से यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सहयोग और सहभागिता का सिलसिला जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.