Noida News : सपा नोएडा महानगर ने ग्राम गढ़ी,सेक्टर 122 में पी डी ए पंचायत का आयोजन कर जानी लोगों की समस्याएं..

सपा नोएडा महानगर ने ग्राम गढ़ी,सेक्टर 122 में पी डी ए पंचायत का आयोजन कर जानी लोगों की समस्याएं..

Noida News : सपा नोएडा महानगर ने ग्राम गढ़ी,सेक्टर 122 में पी डी ए पंचायत का आयोजन कर जानी लोगों की समस्याएं..
पी डी ए पंचायत  -फोटो संध्या टुडे 

नोएडा: सपा महानगर के द्वारा ग्राम गढ़ी, सेक्टर 122 में पी डी ए पंचायत का आयोजन कर लोगों की समस्याएं जानने का प्रयास किया गया। सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि सपा के शासनकाल में नोएडा में काफी विकास किया गया लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ प्रचार प्रसार में लगी है। आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है नोएडा के प्रत्येक गांव की स्थिति किसी से छुपी नहीं है गांव में ना तो अच्छे सड़क हैं नाली का पानी सड़कों पर है। प्रदेश सचिव भरत प्रधान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने किसानों से जमीन लेकर सिर्फ अपना जेब भरने का काम किया। गांव के विकास के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा कुछ भी नहीं किया गया, गांव में पीने के लिए ना तो स्वच्छ जल उपलब्ध है ना ही अच्छे पार्कों का विकास किया गया और गांव में गंदगी का अंबार है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामवीर यादव ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया ताकि मजबूती से जनता के हित की लड़ाई लड़ी जा सके। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में

रणवीर सिंह, रामकिशन,भीष्म यादव, लखन यादव ,अंकुर यादव ,दिव्यांशु यादव ,रामवीर, कुंवर यादव ,अमित यादव, रिंकू यादव ,राजेंद्र यादव, सचिन ,अमित ,टीटू यादव, राम सहेली, विकास यादव, कपिल ,बिजेंदर ,कालू, मनोज, सुखवीर यादव ,अजय पाल, वीरेंद्र ,विकल, अनिकेत, अविनाश, नीरज ,नीतीश,दिलावर,गौरव यादव, राम उद्दीन, नरेंद्र ,गौरव भाटिया ,गोपाल, रोहित, विनोद, दीपक, प्रहलाद ,सतवीर यादव, वीर बहादुर, वीरेश, दीनदयाल, प्रमिला, रामकुमार, अमल त्रिपाठी ,मुल्तान सिंह ,कुणाल रावत, शहजाद अली, विभांशु , विश्वास ,निमिष यादव, कृष्ण यादव ,परवीन, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.