Politics: सपा नोएडा महानगर संगठन ने प्रेस वार्ता कर नोएडा के आम लोगों के मुख्य समस्याओं को उठाया .. - Sandhya Today

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

10/06/2025

Politics: सपा नोएडा महानगर संगठन ने प्रेस वार्ता कर नोएडा के आम लोगों के मुख्य समस्याओं को उठाया ..

 सपा नोएडा महानगर संगठन ने प्रेस वार्ता कर नोएडा के आम लोगों के मुख्य समस्याओं को उठाया ..



सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन नोएडा विधानसभा प्रभारी मनोज चौधरी की उपस्थिति में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य नोएडा शहर में रहने वाले आम लोगों की समस्याओं को उठाना था। प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि यहां के सांसद व विधायक जनता की समस्याओं से कोसों दूर है। नोएडा की गांव की स्थिति किसी से छुपी नहीं है।गांव में ना तो अच्छे सड़क हैं ,ना ही अच्छे स्कूल हैं ना ही उनके पास शुद्ध पानी की व्यवस्था है सीवर का पानी पूरे गांव में बहता है बरसात के दिनों में तो गांव में चारों तरफ पानी जमी रहती है गांव के लोग प्राधिकरण में शिकायत करके थक चुके हैं कोई उनका सुनने वाला नहीं है। किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कोई समाधान निकल नहीं पाया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता व प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने शहर के लोगों के मुद्दे को उठाने का काम किया। नोएडा के सेक्टर में लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है। सड़क में पड़े गड्ढे को भरने वाला कोई नहीं है। नोएडा के सभी सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी की कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। प्रेस वार्ता के बाद नोएडा महानगर संगठन के द्वारा सेक्टर 37 स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद करने का काम किया गया। प्रदेश सचिव जयकारा चौधरी व महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि संविधान की बात करने वाली वर्तमान सरकार आज लोगों के मौलिक अधिकार की रक्षा नहीं कर पा रही है लोग लोग सरकार को टैक्स तो भर रहे हैं लेकिन जो उनका मौलिक सुविधाएं मिलनी चाहिए आज वह मिल नहीं पा रही है। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव के द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में 

महानगर महासचिव विकास यादव, मनोज चौधरी, सुनील चौधरी,विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, टीटू यादव, जयकरण चौधरी, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, महकार तंवर, मुकेश यादव,विपिन अग्रवाल, मोहम्मद नौशाद, राघवेंद्र दुबे, रोहित यादव, बिल्लू सैफी ,सौरभ चौहान, उदय सिंह, शिवकुमार यादव, बबली शर्मा ,राम सहेली, विश्वास, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here