Politics News :भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की शहादत दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया।

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस कार्यालय दिल्ली  में किया गया। 

Politics News :भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की शहादत दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया।
रक्त दान शिविर


रक्त दान शिविर कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण  एआईसीसी महासचिव श्री सचिन पायलट जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव , दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन जी, एआईसीसी प्रभारी के. राजू जी, गुरदीप सप्पल जी,पवन खेड़ा ,नेट्टा डिसूज़ा ,लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ,अजय कुमार लल्लू ,सैयद नसीर हुसैन ,धीरज गुर्जर ,प्रदीप नरवाल,सरल पटेल ,सुभाषिनी यादव ,देवेंद्र यादव,और कई वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल हुए। 

  संकल्प, सद्भावना और दूरदर्शिता का नाम थे - श्री राजीव गांधी जी: उदय भानु चिब। 

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी भारत के लाल थे, अपने दृढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता में, अखंडता में और हम सभी के दिलों में। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है। 


Politics News: Bharat Ratna Late Indian Youth Congress. A blood donation camp program was organized on the occasion of Martyrdom Day of Rajiv Gandhi.
रक्त दान शिविर पवन खेड़ा


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब  ने कहा कि भारत रत्न  राजीव गांधी आज भी हम सब के साथ है, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले  राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।  राजीव गांधी  को डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक व दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उनकी पहल पर भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना हुई, शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ, जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी। युवा प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की नजर में देश में वोट देने की उम्र सीमा गलत थी, उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की।

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा: उदय भानु चिब।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी ने यह भी कहा कि राजीव गांधी जी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता, इस क्रम में उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति लाने की दिशा में काम किया। पंचायतीराज से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें, इस सोच के साथ  राजीव गांधी जी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया।  राजीव गांधी जी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार कराया। गांवों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, इस सोच के साथ  राजीव गांधी जी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी। मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।  राजीव गांधी जी ने युवाओं और खेल को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि  राजीव गांधी जी देश के नायक थे और रहेंगे, वे अपनी शहादत, अपने विचारो, और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते रहेंगे। राजीव गांधी जी चाहते थे कि देश की राजनीति में महिलाएं आगे आएं और मजबूती से भाग लें। उनका मानना था कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए।  राजीव गांधी जी ने अपने एक ही कार्यकाल में विदेश नीति, रक्षा नीति, आर्थिक सुधार, महिला और युवा सशक्तिकरण, लोकतंत्र की जड़ों को मज़बूत करने जैसे बड़े फ़ैसलों पर अपनी व्यापक छाप छोड़ी हुई है। स्व. राजीव गांधी जी देश के हर एक युवा के लिए प्रेरणा है, वे हमेशा अमर थे, और अमर रहेंगे। 


आज रक्त दान शिविर में लगभग 415 यूनिट रक्त डोनेट किया गया।  कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण, प्रदेश अध्यक्ष गण और देश भर के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.