Indian Army: सेना के सम्मान में छलेरा से सदरपुर गाँव सेक्टर 45 द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

सेना के सम्मान में हर भारतीय का जोश तिरंगा यात्रा के रूप में उमड़ रहा है। भाजपा नोएडा के सैनिक विहार मंडल द्वारा छलेरा गाँव सेक्टर 44 से होते हुए सदरपुर गाँव सेक्टर 45 द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने किया।

Indian Army: सेना के सम्मान में छलेरा से सदरपुर गाँव  सेक्टर 45 द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा


इस यात्रा में ग्रामीण और सेक्टर निवासियों ने बड़ चड़ का हिस्सा लिया। छलेरा गाँव से करीब १०० लोगो की संख्या में ये यात्रा शुरू हुई जो सदरपुर तक ५०० से ज़्यादा लोग की संख्या के साथ समाप्त हुई।  


जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि जब आतंकवादियों ने धर्म पूछकर सैलानियों को निर्ममता से मारा, तो भारतीय जांबाज वीर सैनिकों ने अपनी शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर आतंकवादियों के कुनबे को नेस्तनाबूद कर दिया.  हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है. उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो परमाणु संपन्न देश होने के बावजूद, दूसरे देश की सीमा के अंदर घुसकर आतंकवादियों को लक्ष्य कर भेदने में कामयाब रहा है। 


इस यात्रा में महेश चौहान, प्रदीप चौहान, बुपेश चौधरी, मनोज चौहान, अशोक मिश्रा, जितेंद्र मास्टर, राजपाल, राजवीर सिंह, शिव कुमार, देवेंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता, विपिन झा, जोगेन्द्र सिंह, किरण कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.