Women Days : महिला एवं बाल विकास निगम,बिहार एवं जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस..

 महिला एवं बाल विकास निगम,बिहार एवं जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा मनाया गया  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Women Days : महिला एवं बाल विकास निगम,बिहार एवं जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा मनाया गया  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस..
 महिला एवं बाल विकास निगम वैशाली


 वैशाली: प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान तथा उनके आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक उपलब्धियां के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम सभी "महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, सामानता तथा सशक्तिकरण है"

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कलेक्ट्रेट सभागार  मैं उप विकास आयुक्त - कुंदन कुमार एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी- राखी केसरी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ आसमान में गुब्बारा उड़¡ते हुए एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया 

उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार के द्वारा वर्तमान समय में कामकाजी महिलाओं एवं घरेलू महिलाओं के द्वारा अपने कार्य का समय पर आसानी से संपादन किए जाने पर किए जाने पर बताया गया साथ  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जारी शपथ पत्र को सभी लोगों के बीच शपथ दिलवाई गई 

 जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी- राखी केसरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही गई 

 केंद्र प्रशासक- प्रियंका कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर की संपूर्ण जानकारी दी गई, जिला परियोजना प्रबंधक- जुलेखा हसमत द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए मिलने वाली सुविधाओं को उपस्थित सभी महिलाओं को बताया गयाकार्यक्रम में उपस्थित दूरदर्शन की सीनियर एंकर अर्पितl    द्वारा अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से सभीबाल विकास परियोजना  पदाधिकारी,

महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, जीविका दीदी के बीच बालिकाओं एवं महिलाओं के बढ़ते कदम एवं बढ़ता बिहार से सभी लोगों को मंत्र मुक्त किया गया सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार के द्वारा सशक्त महिला सशक्त बिहार पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कामकाजी महिलाएं हर क्षेत्र में  कदम से कदम मिलाकर  बढ़ते हुए मिसाल कायम कर रही हैं 

 वकक्तl अनामिका के द्वारा बताया गया कि महिलाएं के इच्छा शक्ति और  संकल्पित होने के कारण अगर वह चाहे तो किसी भी पत्थर पर फूल को उगा सकती हैं 

महिला पर्यवेक्षका सुजाता एवं रजनी कुमारी द्वारा अपनी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई साथी अर्चना कुमारी के द्वारा गायन का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से श्रोता को मंत्र मुक्त किया गया

Women Days: International Women's Day celebrated by Women and Child Development Corporation, Bihar and District Administration, Vaishali ..
 महिला एवं बाल विकास 

महिला विकास निगम द्वारा चयनित 11 बालिकाओं को नायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया

 विगत कुछ समय से  बाल विवाह रोकथाम हेतु सफलता पूर्वक कार्य किए जाने वाले संस्था-स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान, जीविका अधिकार केंद्र एवं ईजाद को सम्मानित किया गया

 जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा अपने संदेश में कहा गया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही है चाहे वह शिक्षा हो विज्ञान हो राजनीति हो या फिर खेल हो " हम सभी को संकल्प लेना चाहिए हम महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे"

 कार्यक्रम में मंच का संचालन   कार्तिक कुमार के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन केंद्र प्रशासक श्रीमती प्रियंका कुमारी के द्वारा किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.