Bihar Politics:- चिराग पासवान के बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ेंगे ? क्या विधानसभा चुनाव अनारक्षित सीट से लड़ना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से होगा एनडीए को फायदा :-रंजन सिंह प्रदेश प्रवक्ता एवं महासचिव

Bihar Politics:- Will Chirag Paswan contest elections in Bihar Legislative Assembly? Should the assembly elections contest from the unreserved seat.

                             रंजन सिंह प्रदेश प्रवक्ता एवं महासचिव


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह ने कहा की बिहार मे लोजपा के सभी कार्यकर्ता चिराग पासवान जी के चुनाव लड़ने का के फैसला का स्वागत करेंगे।

कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया कि चिराग पासवान जी को बिहार विधानसभा चुनाव अनारक्षित सीट से लड़ना चाहिए।

यह जानकारी प्रदेश प्रभारी जमुई सांसद अरुण भारती को दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व देंगे तो निश्चित रूप से बिहार 1st एवं बिहारी 1st विजन को साकार होने का होने में बल मिलेगा। इतना ही नहीं इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अन्य घटक दल को भी इसका लाभ मिलेगा।

बिहार में रहकर बिहार के। लिए नीति निर्धारण करने से नव बिहार के निर्माण को गति मिलेगी 

सिंह ने कहा कि चिराग पासवान युवा एवं महिला के चहेते हैं और बिहार को समृद्ध राज्यों के कतार में खड़ा करने में सक्षम है। उनकी लोकप्रियता उनकी कार्य करने की क्षमता से बिहार लाभान्वित होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.