Noida News : सपा नोएडा महानगर के द्वारा फूलन देवी की 24वीं पुण्यतिथि पर किया गया उनको नमन..

सपा नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर 53 स्थित सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की 24 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया।

Noida News: SP Noida metropolis on the 24th death anniversary of Phoolan Devi on her ..


महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष नारी शक्ति एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया 

वंचित समाज की महिला के साथ प्रबुद्धवादी ताकतों ने जो जघन्य अत्याचार और अपमान किया उससे उन्हें बागी का जीवन जीना पड़ा।

प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व जयकरण चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को सांसद का टिकट दिया मीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपार समर्थन से वह वर्ष 1996 में सांसद बनकर देश के उच्च सदन में पीड़ित अपेक्षित बेसहारा समाज की आवाज बनकर उभरी। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में 

महासचिव विकास यादव, बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, वीरपाल अवाना, पिंटू यादव ,चिंटू त्यागी ,सोनू त्यागी,कमल सिंह गौतम ,अमित यादव, अमित बसोया, सुमित अंबावत, मनोज गौतम ,बब्बू यादव ,सौरभ ,कृपा शंकर यादव ,शालिनी खारी ,राम सहेली, रेणुका मेथी ,बाबा जय वीर ,रामवीर यादव ,देवेंद्र खारी ,उदय सिंह ,लोकेश यादव ,बिमला, सिकंदर पासवान,विश्वास यादव, बिल्लू सैफी,

 मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.