Indian Railways News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम मेंरेलकर्मियों की चयनित पुत्रियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृति वितरित किया गया साथ ही स्वास्थ्य जांच हेतु चिकित्सा कैंप का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम मेंरेलकर्मियों की चयनित पुत्रियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृति वितरित किया गया साथ ही स्वास्थ्य जांच हेतु चिकित्सा कैंप का आयोजन

Indian Railways News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम मेंरेलकर्मियों की चयनित पुत्रियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृति वितरित किया गया साथ ही स्वास्थ्य जांच हेतु चिकित्सा कैंप का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


हाजीपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यालय मुख्यालय, हाजीपुर स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में महिला रेलकर्मियों के लिए सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया । महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह तथा पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनिता सिंह ने समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा द्वारा पांचों मंडलों एवं मुख्यालय के रेलकर्मियों के उच्च तकनीकी/व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहीं 446 चयनित पुत्रियों को कर्मचारी कल्याण निधि से छात्रवृति के रूप में 80.30 लाख रुपए की राशि वितरित की गयी ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामानएं देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ‘‘आधी आबादी’’ के संघर्षों को याद करने का भी दिन है जिसके कारण आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में यथा-सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में आज लगभग एक लाख महिलाएं कार्यरत हैं जिनमें लगभग 5000 महिलाएं पूर्व मध्य रेल में अधिकारी, डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, इंजीनियर, गार्ड, ट्रैक मेंटेनर, जैसे महत्वपूर्ण एवं संरक्षा से जुड़े पदों पर कार्य करते हुए रेल और देश के विकास में योगदान दे रहीं हैं।

Indian Railways News: Scholarship for higher education was distributed to selected daughters of in the program organized on the occasion of International Women's Day, as well as medical camp for health checkup
पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला सशक्तिकरण


पूर्व मध्य रेल: महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनिता सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महिलाओं की उपलब्धियों एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमलोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्सव के तौर पर मनाते हैं। आज देश हीं नहीं, विश्व पटल पर महिलाओं के नेतृत्व की सराहना सर्वत्र हो रही है। जहां देश का नेतृत्व महिला के रूप में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू के हाथों में है वहीं, भारतीय रेल भी इसमें पीछे नही है क्योंकि लगभग एक लाख महिलाएं भारतीय रेल को प्रगति के पथपर अग्रसर करने में अपना योगदान दे रहीं हैं।

इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनिता सिंह के नेतृत्व में महिला रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । इस कैंप में डॉ. सुबोध कुमार मिश्र, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 54 महिला रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी एवं उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गयी । इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा एवं कार्यकारी सदस्याएं भी उपस्थित थीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.