Noida News: सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया श्रीरामलीला महोत्सव का शुभांरभ,गणेश पूजन के साथ बारह दिवसीय लीला मंचन का हुआ श्रीगणेश। - Sandhya Today

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

23/09/2025

Noida News: सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया श्रीरामलीला महोत्सव का शुभांरभ,गणेश पूजन के साथ बारह दिवसीय लीला मंचन का हुआ श्रीगणेश।

नोएडा।श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-६२ के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा एवं अनिल सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।


Noida News: MP Dr. Mahesh Sharma did the Shree Ramlila Festival's Shubhanbh, Ganesh Pujan with a twelve -day Leela staging Sri Ganesh.


श्रीरामलीला मंचन की शुरूआत श्री गणेश वंदना एवं गणेश पूजन के साथ हुई। गणेश वंदना में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। 


प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि नारद जी को अहंकार हो जाता हैं और भगवान अपने भक्त के अहंकार का समूल नाश करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से एक माया नगरी बनाते हैं,जिसमें विश्वमोहनी नाम की राजकुमारी का स्वयंवर होता है। नारद जी उस कन्या पर मोहित होकर उससे विवाह करना चाहते हैं और भगवान से सुन्दर स्वरूप मांगते हैं लेकिन भगवान उनको बंदर का स्वरूप प्रदान करते हैं।जब वह सभा में पहुंचते हैं तो शिवगण उनका मजाक उड़ाते हैं और वह कन्या भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती है।उपहास से क्रोधित नारद जी भगवान को श्राप दे देते हैं। 


इधर लंका का राजा रावण राक्षसों के साथ ऋषि मुनियों पर अत्याचार करता हैं। इसी के साथ प्रथम दिवस की रामलीला का समापन भगवान की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। 


अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि रामलीला के दूसरे दिन 23 सितंबर को देवताओं द्वारा विष्णु जी से प्रार्थना, राम जन्म, भगवान शिव जी द्वारा रामलीला के दर्शन, ऋषि विश्वामित्र द्वारा लक्ष्मण का यज्ञ, हवन रक्षा के लिए दशरथ जी से श्रीराम जी को लाना,  मारीच, सुबाहु वि तड़का वध, आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा।


रामलीला के अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस एम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, राजेश माथुर, चक्रपाणि गोयल,  सुधीर पोरवाल, अर्जुन अरोड़ा, आर के उप्रेती, साहिल चौधरी, कुलदीप गुप्ता, मनीष गोयल सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here